चित्रकूट: यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा चित्रकूट के जिलाध्यक्ष डॉ संग्राम सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संदर्भित ज्ञापन संगठन के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने सौंपा। ज्ञापन विगत कई वर्षों से निरंतर प्रधानाध्यापक पद की विभागीय जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उनको कार्य के अनुरूप प्रधानाध्यापक पद का वेतनमान दिए जाने के संबंध में है। जनपद में सैकड़ों शिक्षक लंबे समय से निरंतर इंचार्ज प्रधानाध्यापक की हैसियत से सम्बन्धित विद्यालय में प्रधानाध्यापक के दायित्वों का निर्वहन तथा पूर्ण जिम्मेदारी के साथ प्रधानाध्यापक पद के विभागीय कार्यों का निस्तारण कर रहे हैं, लेकिन उनको उनके कार्य के अनुरूप वेतन न देते हुए सहायक अध्यापक का वेतनमान दिया जा रहा है। ऐसे में शिक्षा, शिक्षार्थी एवं शिक्षक हित के लिए समर्पित यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के आह्वान पर इस ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि प्रभारी प्रधानाध्यापकों का पदीय दायित्वों का निर्वहन करने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कार्य के अनुरूप वेतनमान दिया जाए।
इस मौके पर संगीता चंदेल, मोमिना बेगम, गीता वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, कासिफ इकबाल, शैलेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, अवनीश कुमार, अमित यादव, विनोद कुमार, राजेश यादव, प्रेमचन्द यादव, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.