*मेडिकल एसेसमेन्ट कैम्प में 77 छात्र-छात्राओं को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र*

चित्रकूट: बेसिक षिक्षा विभाग जनपद चित्रकूट, समग्र षिक्षा के अन्तर्गत जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत् सभी प्रकार के दिव्यांग छात्र/छात्राओं के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देषन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 01 दिवसीय मेडिकल एसेसमेन्ट कैम्प का आयोजन बीआरसी पहाडी मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 89 नामांकन के सापेक्ष 77 छात्र/छात्राओं का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया, एवं 05 को रिफर किया गया अन्य को चिकित्सक दल ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए अयोग्य पाया।

जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी लव प्रकाष यादव ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में दिव्यांग छात्र/छात्राओ को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए 01 दिवसीय मेडिकल एसेसमेन्ट कैम्प का आयोजन को बीआरसी पहाडी, चित्रकूट मे किया गया। जिसमे विभिन्न संकुलों एवं ब्लाक के 89 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिनका परीक्षण डा संतोष कुमार आर्थोपेडिक सर्जन, (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, चित्रकूट) के नेतृत्व में डा विनोद ईएनटीसर्जन, डा रमेष भारती आई सर्जन, डा नरेन्द्र पटेल साइकिट्रिषियन, डा रिजवाना साइकोलाजिस्ट एवं डा षिवषरन सिंह आडियोलाजिस्ट के द्वारा किया गया। जिसमे चिकित्सक दल द्वारा 89 के सापेक्ष 08 वीआई, 25 एमआर, 11 ओएच, 13 सीपी, एवं 20 एचआई बच्चो सहित कुल 77 छात्र/छात्राओ के प्रमाण पत्र बनाये गये जबकि 05 बच्चों को उच्च मेडिकल संस्थान में परीक्षण के लिए रिफर किया गया तथा 2 छात्रों को सर्जरी की सलाह दी गयी। मेडिकल कैम्प में खण्ड षिक्षा अधिकारी पहाडी, मिथलेष कुमार, जिला समन्वयक समेकित षिक्षा संदीप कुमार सिंह, अनिमेष मिश्रा, स्पेषल एजुकेटर गुडिया त्रिपाठी, सुषील पाण्डेय, कमलेष विष्वकर्मा, अनिरूद्ध सिंह, संजय पाण्डेय, चन्द्रकेष, ध्यान सिंह, रेनू, संजय सिंह, उमेष कुमार, राकेष, एवं हरीष कुमार ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट