*उद्योग और रोजगार से जरूरतमंदों को जोडने पर दिया जोर

चित्रकूट: राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा दिल्ली में हुए राष्ट्रीय पदों के चुनाव पर चित्रकूट यूपी से समाजसेवी शानू गुप्ता को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन पुनः चुने जाने पर चित्रकूट धाम कर्वी नगर के व्यापारियों ने ओम प्लाजा मार्केट पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। चित्रकूट धाम कर्वी आगमन पर व्यापारी नेता शानू गुप्ता का नगर के व्यापारियों, युवाओं, मात्र शक्तियों ने पुनः राष्ट्रीय महामंत्री संगठन चुने जाने पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने कहा कि हमारा जो उद्देश्य व संकल्प है जन-जन की सेवा उद्योग व रोजगार से जरूरतमंदों को जोड़ना, उन्हें भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलवाकर आत्मनिर्भर बनाने का जो संकल्प है आप सब उस संकल्प को लेकर के प्रतिदिन ज्यादा नहीं तो 30 मिनट अवश्य दे, यह पूरा संगठन एक-एक व्यक्ति के साथ हमेशा खड़ा है और खड़ा रहेगा। छोटे रेहड़ी पटरी, हाथ ठेले वाले, पान गुमटी, रिक्से वाले से लेकर बड़े इंडस्ट्री मैन के संकटों पर हमेशा संघर्ष जारी है और हमेशा जारी रहेगा। जरूरतमंदों की सेवा निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री युवा शेशू जायसवाल ने किया

सम्मान कार्यक्रम में ओम प्लाजा के संचालक युवा नगर अध्यक्ष मोनू यादव, मुख्य संरक्षक सुनील हड्डू गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद केसरवानी, संरक्षक हिरामन जायसवाल, देवराज यादव, अमित गुप्ता, काजू, ब्रजेश त्रिपाठी, जिला महिला उपाध्यक्ष सकुन्तला गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल, उपाध्यक्ष दसरथ केसरवानी, महादेव वर्मा, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रहरि, राजुल गुप्ता, विष्णु केसरवानी, रूपेश निगम, सुड्डू अग्रवाल, विवेक पाठक, अनुराग गुप्ता, सुनील सोनी, कमलेश साहू, ब्रजेश सिंह पटेल, सुनील निषाद, शुभम अग्रहरि, आशीष गुप्ता, आशू जायसवाल, सभासद माणिकलाल, मनीष गुप्ता, पूजा गुप्ता, कल्पना चैरसिया, कंचन सोनी, सीता सोनी, अनुराधा पाण्डेय, साधना गुप्ता, पुष्पा केसरवानी, अमित गुप्ता, विनोद गुप्ता, दिवाकर सिंह पटेल, तन्नू अग्रहरि, रामेन्द्र विश्वकर्मा, शुशील पाण्डेय, राजाराम विश्वकर्मा, पवन यादव, गुड्डू, अजय गुप्ता, शेबू अली, आबताभ आदि मौजूद रहें ।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट