*सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत लगाई गयी क्षेत्रीय उत्पादों की प्रदर्शनी*

चित्रकूट: देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाये जा रहे सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मंदाकिनी उत्सव भवन मे वोकल फार लोकल योजना के तहत क्षेत्रीय उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद आरके सिह पटेल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, वरिष्ठ नेता देव त्रिपाठी, चेयर मैन नरेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।
सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कैसे लोग आत्मनिर्भर बने, कैसे लोगो को उसी के क्षेत्र में रोजगार मिले और कैसे उनकी आमदनी बढे। इसके लिये सभी अलग-अलग क्षेत्रों में निर्मित क्षेत्रीय वस्तुओं की पहचान कर उनके निर्माण के लिए व निर्माण के बाद उनकी विक्री के लिए कैसे बाजार उपलब्ध हो, इसके लिए अलग अलग माध्यमो से इनका प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं। इसी के तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसके लिए हम सबको भी ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए ताकि इनको बढावा मिल सके। जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि वोकल फार लोकल के तहत देशी उत्पादों को बढावा मिलेगा और इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा इसके लिए हमे कही बाहर जाने की आवश्कता नही होगी, हमे अपने घर मे ही रह कर रोजगार का अवसर मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि जहाँ लोकल की वस्तुएं अपनी पहचान खो धीरे धीरे यह हम सबके बीच से विलुप्त हो रही थी, इससे फिर से यह हम सबके बीच मे आयेगी और जो विदेशी वस्तुओं का जाल हमारे देश के बाजार में विछा है यह कम होगा। देव त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह अति महत्वाकांक्षी योजना है। इससे हम स्वंय तो अपनी बेरोजगारी दूर कर ही सकते, साथ ही साथ और लोगो को भी रोजगार दे सकते है।
इस मौके पर पंकज अग्रवाल, अर्पित जायसवाल, अश्विनी अवस्थी, हीरो मिश्रा, राजेश्वरी द्विवेदी, घनश्याम पटेल, शिवाकांत पांडेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, बच्चन त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, सुशील द्विवेदी, शक्ति सिंह, राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट