व्यापार संगठन ने उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला मंत्री ने उप मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से चित्रकूट धाम के ट्रैफिक चैराहा का नाम बदल कर राम तपोभूमि चैराहा नाम रखा जाए, जो प्रभु श्री राम की तपोभूमि प्रभु कामतानाथ की धर्म नगरी है। धार्मिक क्षेत्र में आने वाले सभी श्रद्धालु एवं आम जनमानस चित्रकूट धाम मे प्रवेश करने पर ही उनको आभास हो की चित्रकूट धाम में आगमन हो चुका, ट्रैफिक चैराहा का नाम बदलकर श्री राम की तपोभूमि चैराहा रखा जाए, यह जिला मुख्यालय का प्रमुख चैराहा है, यहां प्रभु श्री राम की मूर्ति भी लगाई जाए। इस चैराहे से पूरब दिशा में प्रयागराज, पश्चिम दिशा में प्रभु श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट धाम धर्म नगरी उत्तर दिशा में प्रभु तुलसीदास की जन्म स्थली राजापुर दक्षिण दिशा में हनुमान धारा एवं चित्रकूट एयरपोर्ट है। यह महत्वपूर्ण चैराहा होगा। इससे लोगों को ज्ञात होगा कि प्रभु राम यहां चित्रकूट में रहे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल रहेगी। जिला मंत्री ने कहा इस चैराहे का नामकरण श्री राम तपोभूमि चैराहा नाम दिया जाए।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट