उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इंडिया स्वच्छता लीग के तहत कामतानाथ परिक्रमा चित्रकूट में चलाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान अमावस्या की भारी भीड़ होने के बाद भी चलाया गया। स्वच्छता अभियान जिला प्रशासन चित्रकूट के सहयोग से कामतानाथ परिक्रमा चित्रकूट को स्वच्छ किया जा रहा है। जिसमें भारी मात्रा में कूड़ा बाहर निकाला गया।
कामदगिरि स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेश केषरवानी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। आसपास अपने घर के अगर कहीं गंदगी है तो स्वयं साफ और स्वच्छ करना चाहिए। इससे हम स्वयं बीमारी से बच सकते हैं। हमारा परिवार भी बीमारी से बचाया जा सकता है। मन की बात कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार स्वच्छता के बारे में जनता को जागरूक भी करते हैं और प्रेरित भी करते हैं। यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है कि जनता जागरूक हो स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें। जब तक हम स्वयं में बदलाव नहीं करेंगे, तब तक स्वच्छता आना बड़ा मुश्किल काम है। स्वच्छ चित्रकूट सुंदर चित्रकूट बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। आइए हम सभी मिलकर चित्रकूट को साफ और स्वच्छ बनाएं।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामअचल कुरील, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, स्वच्छ भारत मिशन के डीसी शिवा कुमार, राजेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र केषरवानी, जानकी कुशवाहा, सुमित केषरवानी, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.