किसान मसीहा अमर सिंह लोधी के आह्वान पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू

उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि/लखनऊ मेंभारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी के आह्वान पर लखनऊ के किसानों ने अपनी मांगो को लेकर एलडीए लालबाग में धरना-प्रदर्शन शुरू किया। लखनऊ महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय तिवारी जी ने बताया कि सैकड़ों गरीब किसानों की जमीनों का

एलडीए व आवास विकास ने अधिग्रहण कर लिया लेकिन गरीब किसान आज भी अपने जायज मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहा है। प्रशासन द्वारा गरीब किसानों को चबूतरा देने का आश्वासन दिया था लेकिन प्रशासन कान में तेल डालकर बैठा है। अजय तिवारी ने कहा कि एलडीए व आवास विकास दबंग व भूमाफिया के कब्जे में है। अजय तिवारी ने कहा कि जब तक हमारे नेता अमर सिंह लोधी नहीं कहेंगे तब तक धरना-प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा।

 

 

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र कुमार पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश