यातायात पुलिस ने आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर में की यातायात जागरूकता संगोष्ठी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर यातायात माह नवंबर 2022 के सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एवं छात्रों एवं आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी एवं जागरूक करने के लिए प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार, टीएसआई योगेश कुमार एवं यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक किया तथा सभी से सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यात्रा करने के लिए जागरूक किया तथा वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 112 के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया। यातायात नियमों के संबंध में पंपलेट वितरित किए गए। यातायात प्रभारी ने बताया कि वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अवश्य बनवाये तथा साइकिल से विद्यालय आने वाली छात्र-छात्राओं को सड़क पर चलते समय अपनी बाई तरफ चलने के लिए बताया।

जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्या, शिक्षकगण, आरक्षी यातायात मदन कुमार, नौशाद, चन्द्रवीर सिंह एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट