बाल श्रम उन्मूलन के लिए चला रेस्क्यू अभियान

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: बाल श्रम उन्मूलन के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान में बाल मजदूरों को पकड़ कर प्रायोजित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बाल श्रम उन्मूलन अभियान जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें चाइल्डलाइन टीम से समन्वयक विशेष त्रिपाठी, बाल संरक्षण अधिकारी डॉ सौरभ सिंह, अर्जुन यादव सोशल वर्कर एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट आदि लोग शामिल रहे। रेस्क्यू के तहत कुल 3 संस्थानों से 4 बच्चों को बाल कल्याण समिति चित्रकूट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति द्वारा बच्चों का मेडिकल कराने के लिए आदेशित किया। अभियान का उद्देश्य जिले में बाल श्रम को रोकना एवं बच्चों को स्कूल शिक्षा से जोड़कर बचपन संवारने का काम किया जाना है।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट