जिलाधिकारी ने दिलाई संविधान की शपथ

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: 26 नवंबर 1949 को समिति के द्वारा संविधान लिखकर पूर्ण करने पर देश की संविधान सभा द्वारा संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया गया था, लेकिन 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को देश में लागू किया गया था। इसी के फलस्वरूप 26 नवम्बर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। आज राष्ट्रीय ’संविधान दिवस’ के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों को देश के संविधान की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार ही निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ‌कुंवर बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रामजन्म यादव व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: