राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी अवधेश कुमार मिश्रा तथा उनकी टीम द्वारा गैगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त हरिमोहन, प्रेमचन्द्र उर्फ प्रेम पुत्रगण स्व दादूराम निवासीगण ग्राम लोढवारा थाना कोतवाली कर्वी जनद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। गैंग लीडर हरिमोहन पुत्र स्व दादूराम एक सक्रिय शातिर किस्म का अपराधी है। जिसका एक संगठित गिरोह है जो अपने सक्रिय सदस्य प्रेमचन्द्र उर्फ प्रेम एवं गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों के साथ अपने व गिरोह के सदस्यों के लिए आर्थिक एवं बुनियादी लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यासिक रूप से आम जनता को भय में डालकर व मारपीट करके अवैध रूप से रंगदारी वसूली करते है।
गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी रंजीत यादव, पवन कुमार, आकाश आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.