देशी बम के साथ तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कर्वी प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 3 अभियुक्तों को 6 देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया।

उप निरीक्षक रजोल नागर तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त मोहित सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, सुनील पटेल पुत्र रामलखन पटेल निवासीगण शिवरामपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को 4 देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली कर्वी में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया। इस मौके पर आरक्षी प्रकाश मिश्रा, अरविन्द्र सोनी आदि मौजूद रहे।

इसी प्रकार कोतवाली कर्वी उप निरीक्षक राम आधार सिंह तथा आरक्षी दीपाकर सिंह द्वारा अभियुक्त छुट्टन पाल उर्फ ललिया पुत्र श्रीपाल निवासी सढ़ा थाना कालिंजर जनपद बाँदा को 2 देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली कर्वी में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट