राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिला कांग्रेस कार्यालय कर्वी चित्रकूट में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट के अध्यक्षता में रविवार को भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में दो बिंदु पर चर्चा हुई। जनवरी के प्रथम सप्ताह में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। जिसमें लगभग 100 यात्री चित्रकूट जनपद से भारत जोड़ यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। जिसमें जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कांग्रेस जनों से कहा कि नाम, फोटो, आधार कार्ड जिला कांग्रेस कार्यालय कर्वी में जमा करा दें। जिससे की नाम प्रदेश में भेजे जा सके। दूसरे बिंदु में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्येक जिले में लगभग 25 किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर माह में की जाएगी। जिसमें लगभग 200 यात्री प्रांतीय अध्यक्ष के साथ चलेंगे। इन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने सभी कांग्रेस जनों से आवाहन किया कि भारत जोड़ो यात्रा को जिस दिन जनपद चित्रकूट में प्रतिभाग करें ज्यादा संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाएं और इसका प्रचार प्रसार अपने स्तर से सभी कांग्रेस साथी करें। जब उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा प्रवेश करें तब चित्रकूट से भारी संख्या में पहुंचकर भारत जोड़ो यात्रा में प्रतिभाग करें और दूसरे प्रतिनिधियों संगठनों को प्रेरित करे।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष चुनवाद प्रसाद, शिव गुलाम वर्मा, जिला सचिव यमुना शुक्ला, राममिलन कुशवाहा, कृष्ण राज सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, मानवेंद्र पटेल, राम अवतार, सोमनाथ आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.