पति-पत्नी के आपसी विवाद को समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी झगड़े को समाप्त कराकर दम्पत्ति जोड़े में सुलह कराते हुये शादी के अटूट बन्धन को टूटने से बचाया।

आवेदिका सोना पत्नी छोटा भइया यादव उर्फ अजय यादव पुत्री मोतीलाल यादव निवासी कसहाई थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट ने प्रर्थना पत्र दिया कि पति अजय यादव एवं ससुरालीजन उसके साथ लडाई झगड़ा व मारपीट करते है। दहेज की मांग करते है एवं ससुराल में अपने साथ नही रख रहे है। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा शिकायत कर्ताओ की शिकायतों को विस्तारपुर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हे पुलिस कार्यालय परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया। दोनो पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा पति-पत्नी के कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनो को साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने के लिए सलाह दी गयी तथा यह भी कहा गया कि आपस में तातम्यता बनाकर रहें।

इस मौके पर महिला आरक्षी रक्षा यादव, दीपिका गौर, सुरूचि चैधरी आदि मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट