रंगे हाथों घूस लेते हुए सचिव गिरफ्तार

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मानिकपुर, चित्रकूट: एन्टी करेप्शन ब्यूरो टीम ने बुधवार का रंगे हाथों घूस लेते एक ग्राम पंचायत अधिकारी को गिरफ्तार किया। प्रधान ने निर्माण कायों के भुगतान करने के लिए घूस मांगने पर शिकायत की थी।

बतादे की भ्रष्टाचार को लेकर बुद्धवार को सकरौंहा के ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ राजू कुशवाहा ने मनरेगा, राज्य वित्त व पंद्रहवाँ वित्त से खेल मैदान की बाउन्ड्री व अन्य कार्य करवाया था। भुगतान के लिए ग्राम प्रधान से 60 हजार रुपये घूस माँग रहा था। जिसकी हेड क्वार्टर में शिकायत दर्ज होने के बाद झाँसी मुख्यालय में 4 दिसम्बर को लिखित शिकायत प्रधान ने दी थी। जिसकी 5 दिसम्बर को जाँच की गई तो शिकायत सही पायी गयी। हेड ऑफिस लखनऊ से 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। जिसमे जिलाधिकारी चित्रकूट के दो कर्मचारियों की मौजूदगी में बुद्धवार को टीम ग्राम पंचायत सकरौहा पहुँची। सचिव को प्रधान से 20 हजार नगद लेते पकड़ लिया। टीम द्वारा सचिव को गिरफ्तर कर मानिकपुर थाने लाकर सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी सचिव को हिरासत में लेकर पूछ तांछ की जा रही है।

टीम प्रभारी सुरेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक झाँसी ने प्रेस वार्ता कर मीडिया के समक्ष जानकारी दी।