स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रही टफ विकेट

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।स्पोर्ट्स स्टेडियम में विगत 13 वर्षों से विकेट नहीं बनी हुई थी। वर्ष 2021-22 में चित्रकूट के तीन खिलाड़ियों का पहली बार स्पोर्ट्स छात्रावास में चयन किया गया है। यह जानकारी विजय कुमार क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को दी गई। तब उन्होंने खेल हित में विकेट बनाने के निर्देश दिए, उन्हीं के सहयोग से पहली बार पूरे मंडल में चित्रकूट स्पोर्ट्स स्टेडियम के अंदर टफ विकेट का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार द्वारा टफ विकेट बनाने की पहल करने पर विकेट बनना प्रारंभ हो गया है। चित्रकूट के क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा विजय कुमार, एथलेटिक संघ के शक्ति सिंह का स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि क्रिकेट की अच्छी प्रतिभाएं चित्रकूट में है। सांसद द्वारा स्पोर्ट स्टेडियम में प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है तथा अन्य सुविधाएं भी यहां के खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उपलब्ध कराई जाएंगी। खिलाड़ी उपलब्धियां भी दे ताकि चित्रकूट का नाम रोशन हो सके। खिलाड़ियों को उपकरण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर अंगद सिंह, अतुल चिन्मय, श्याम सुंदर, कृष्ण, विवेक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मयंक गोयल, अशोक कुमार एडवोकेट, गिरीश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल ने कार्यों की प्रशंसा की तथा खेल की प्रगति में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट