राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का शुभारंभ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल अवधेश सिंह ने जिला जज विष्णु कुमार शर्मा और अपर जिलाधिकारी कुँवर बहादुर सिंह को प्रतीक झण्डा लगाकर किया। इस दौरान जिला जज और अपर जिलाधिकारी ने दान पात्र में स्वैच्छिक दान किये। इस अवसर पर एनसीसी के कैडेट्स एवं पूर्व सैनिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की वीर नारियों, दिव्यांग सैनिकों व दीनहीन भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं, आश्रितों के सहायता के लिए इस राष्ट्रीय पर्व में अधिक से अधिक दान दे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.