पीडित ने लगाई न्याय की गुहा

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रूखमा का खुर्द गांव की निवासी हीरामणि पत्नी रोहन ने उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि उसके गांव का ही दबंग श्रीपाल व खोखली साहू घर के निकास को बाधित करके अपना निर्माण करा रहे हैं। विरोध करने पर मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इसकी शिकायत पर मौके पर पुलिस आई थी और समस्या का निस्तारण करा दिया था, किन्तु कुछ दिनों बाद गांव के ही पूर्व प्रधान ओम प्रकाश ने अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचकर गाली – गलौच किया और जाने से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी असलहे भी लिए थे। साथ ही कुछ लोग डंडे भी लेकर आए थे। महिला ने जांच कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट