किसानों को वितरित किए गए सब्जी बीज

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। ग्राम पंचायत बरबारा में जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार द्वारा सब्जी के बीजों का वितरण किसानों को विश्व बैंक की प्रगति योजना में परमार्थ समाज सेवी संस्थान के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर लोकी, करेला, टमाटर, खीरा के बीजों का वितरण लगभग 25 किसानों को किया गया। इसमें से 10 किसान अनुसूचित जाति के भी थे। इस कार्यक्रम में पीयूष कुमार सहायक उद्यान निरीक्षक, संजय कुमार सहायक उद्यान, ग्राम प्रधान अनीता देवी, शैलेन्द्र सिंह भारतीय किसान यूनियन, प्रगतिशील किसान पुष्पराज व रामकेश, अभिषेक मिश्रा, परियोजना समन्वयक परमार्थ समाज सेवी संस्थान आदि उपस्थित रहें।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट