राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि जनपद चित्रकूट को रबी की फसलों के लिए इफको डीएपी की रैक गुरूवार को काण्डला से आवंटित हो गई है। जिसके 3-4 दिनों में बाँदा पहुंचने की संभावना है। डीएपी आते ही रैक पॉइन्ट से सीधे समितियों पर भेजा जाएगा ताकि किसानों को तत्काल खाद मिल सके। जिले में इस समय रबी फसलों की बुवाई का समय चल रहा है। किसानों को फॉस्फोरसयुक्त खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार मुख्यालय लखनऊ से सम्पर्क करने के फलस्वरूप डीएपी की रैक काण्डला से रवाना होने वाली है। जिसके 3-4 दिनों में आने की संभावना है। किसानों को बुवाई के लिए खाद तुरंत उपलब्ध हो सके। इसके लिए मांग के अनुरूप रैक पॉइंट से सीधे समितियों व उर्वरक बिक्री केंद्रों को भेजा जाएगा। जिले की निजी दुकानों में उपलब्ध है डी ए पी खाद
जनपद में एनएफएल, आईपीएल, चंबल, फर्टीलाइजर्स आदि निजी कंपनियों की खाद निजी विक्रेताओं के यहाँ उपलब्ध है। किसान भाई वहाँ से लेकर रबी फसलों की बुवाई कर सकते हैं। ये खाद उत्तम डीएपी, किसान डीएपी, आईपीएल डीएपी आदि नामों से बाजार में मौजूद हैं।
—इफको की तरह ही अन्य उर्वरकों में समान मात्रा में मौजूद हैं पोषक तत्व—
जिस मात्रा में इफको की डीएपी में फॉस्फोरस व नाइट्रोजन पाए जाते हैं, उतनी ही मात्रा में एन एफ एल, आई पी एल, चंबल फर्टीलाइजर्स आदि निजी कंपनियों की डी ए पी में भी 46 प्रतिशत फॉस्फोरस तथा 18 प्रतिशत नाइट्रोजन पाया जाता है। प्रयोगशालाओं से नमूने भेजकर परीक्षण कराए गए हैं। जिनमें पोषक तत्वों के समान मात्रा की पुष्टि हुई है। पोषक तत्वों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और इन कंपनियों की डी ए पी प्रयोग करने से उत्पादन में कोई कमी नहीं होती है। अतः किसान भाई किसी भी कंपनी की डी ए पी अथवा एन पी के लेकर बुवाई कर सकते हैं। ये सभी उर्वरक इफको के उर्वरक की तरह ही लाभकारी हैं व उतनी ही उपज देते हैं। इसमें किसान भाई किसी तरह की गलतफहमी न पालें। कंपनी की भिन्नता होने पर भी पोषक तत्वों की मात्रा व उपलब्धता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
—सब्सिडीयुक्त खाद लेने के लिए आधार है जरूरी—-
सभी प्रकार के सब्सिडीयुक्त उर्वरक केवल पी ओ एस मशीन के जरिए ही बांटे जाते हैं इसलिए खाद लेने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। सभी प्रकार के उर्वरक केवल जनपद के किसानों को ही दिए जायेंगे। जनपद अथवा राज्य के बाहर रहने वाले किसानों को खाद का वितरण किए जाने की दशा में संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.