राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।संस्कृति विभाग उप्र ने सकरौहां मानिकपुर चित्रकूट निवासी जनपद सीतापुर व लखनऊ में वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) पद पर तैनात डा उदित नारायण पाण्डेय को सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकार के रूप मे पंजीकृत किया है।
डा उदित नारायण पाण्डेय कवि व गायक हैं, उनकी सड़क सुरक्षा, कोरोना व मतदाता जागरूकता के गीत व लघु फिल्म अत्यंत लोकप्रिय हैं। सड़क सुरक्षा गीतों, फिल्मों को समस्त जनपदों में प्रसारित किये जाने के परिवहन विभाग व यातायात निदेशालय से आदेश निर्गत किये गये हैं। उन्होंने संस्कृत भाषा में राष्ट्र भक्ति गीतों का सपरिवार पत्नी व पुत्रों सहित गायन किया है। अनेक कजरी, भजन कीर्तन सहित जनपद सीतापुर पर उनके द्वारा सीतापुर की झांकी, नैमिष एकादशी, मां गोमती की आरती का अत्यंत सारगर्भित लेखन व गायन किया गया है, उनकी रचनाये आकाश वाणी व दूरदर्शन पर प्रसारित भी की गयी है व सोशल मीडिया पर वायरल हुये हैं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.