राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मऊ पुलिस टीम ने 3 अभियुक्तों को 40 लीटर कच्ची शराब महुआ निर्मित शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
मऊ थाना वरिष्ठ उप निरीक्षक कमलेश कुमार तथा आरक्षी राहुल पाण्डेय द्वारा अभियुक्त संदीप पुत्र सुग्गीलाल रैदास निवासी सखौहा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मऊ थाने के उप निरीक्षक बालकिशुन सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त रामलाल पुत्र मुन्नू प्रसाद निवासी शेषा सुबकरा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी होलिकेन्द्र, महिला आरक्षी मोनिया गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार राजापुर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राजापुर थाना के उप निरीक्षक सूबेदार बिन्द तथा आरक्षी लवलेष कुमार द्वारा अभियुक्त रामचन्द्र पुत्र स्व रामखिलावन निवासी पटवरिया सानी थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को 20 लीटर कच्ची शराब महुआ निर्मित के साथ गिरफ्तार किया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.