राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रातः 7 बजे मलिन बस्तियों में सफाई अभियान, 8 बजे प्रभात फेरी घोष के साथ एनसीसी स्काउट तथा झांकियां, 8ः30 बजे समस्त सरकारी अर्द्ध सरकारी भवनों में झंडारोहण, झंडाभिवादन, राष्ट्रगान, संविधान के संकल्प का स्मरण तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, 9ः30 बजे पुलिस लाइन में पुलिस परेड कार्यक्रम, 10 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, संविधान के संकल्प का स्मरण एवं खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10ः15 बजे जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल एवं मिठाई का वितरण, 10ः30 बजे साइकिल दौड़, 9 बजे से 10ः30 बजे तक स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 2 बजे दृष्टि संस्था शंकर बाजार में फल वितरण तथा 3 बजे रूट मार्च का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को देखते हुए सभी संयोजक तथा सह संयोजक अधिकारियों को निर्देश दिए की गणतंत्र दिवस को सादगी, सौहार्द, निष्ठा और गरिमा से उत्साह पूर्वक मनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह विशेष ध्यान दें कि झंडा उल्टा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों को अच्छे से सजाएं। कहा कि गणतंत्र दिवस को मनाये जाने के लिए जो शासन से दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसी के अनुसार कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 का पालन करते हुए उपरोक्त राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 2023 को सादगी के साथ गरिमा पूर्ण ढंग से मनाया जाए।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी राज बहादुर, उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी न्यायिक कर्वी रामजन्म यादव, जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र स्वरूप व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव जनपद चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.