राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। सड़क सुरक्षा माह 23 जनवरी से 4 फरवरी के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर मानव श्रृंखला का निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह चित्रकूट इंटर कॉलेज चित्रकूट के पटेल तिराहा पर आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाए एवं यातायात नियमों का पालन करने को बताया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय, एआरटीओ प्रदीप कुमार, जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र यादव, चित्रकूट इंटर कॉलेज चित्रकूट के प्राचार्य रणधीर सिंह चैहान व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनय कुमार चैधरी ने बताया कि देश की आजादी में नेताजी का महत्व पूर्ण योगदान रहा है। अतः हम सबको नेताजी को हमेशा दिल से याद करना चाहिए तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। इसके उपरान्तह शासन के दिशानिर्देशानुसार सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत मानव श्रृंखला बनायी गयी तथा एक शपथ ग्रहण समारोह का आयेाजन भी किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व प्राध्याकपकों तथा कर्मचारियों को यातायात नियमों को पालन करने तथा दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य हेल्मेरट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य सीटबेल्टय के उपयोग के लिए शपथ दिलायी गयी। तदोपरान्त महाविद्यालय से बेडीपुलिया चैराहे तक महाविद्यालय के प्राइज तथा कर्मचारियों द्वारा रैली निकाली गयी। जिसमें यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गयी तथा उनके अनुपालन के लिए जागरूक किया गया। एनएसएस तथा रोवर रेंजर्स के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ विनय कुमार चैधरी ने किया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव जनपद चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.