प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कष्यप ने किया स्कूल का निरीक्षण 

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गुरूवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शिवरामपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चो ने पिरामिड वर्गाकार बनाकर प्रभारी मंत्री को प्रदर्शित किया। निरीक्षण में उन्होंने छात्रावास, कामन हाल, टायलेट, रसोईघर, खाद्यान्न स्टोर को देखें। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाले छात्राओ के कमरों की साफ सफाई की व्यवस्था बनी रहे व मीनू के हिसाब से भोजन दिया जाए। प्रभारी मंत्री तथा जिलाधिकारी ने रसोई घर में बने दलिया को भी चखा। उन्होंने कविता मिश्रा इंचार्ज वार्डन से नाश्ता के बारे में जानकारी ली व छात्रावास की रजिस्टर स्टाफ उपस्थित पंजीका भी देखें। इसके बाद उन्होंने कक्ष संख्या आठ में गए और बच्चों से सब्जेक्ट के बारे में जानकारी ली व साइंस की परिभाषा पूछे। कक्षा में उन्होंने बच्चों से खाना, नाश्ता, पानी के बारे में उन्होंने जानकारी ली, जिस पर प्रभारी मंत्री ने संतुष्टि व्यक्त की व सराहना भी की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र शिवरामपुर का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में रवि व ज्योति का अन्नप्राशन व सरोज, सविता को पोषाहार वितरण किए। उन्होंने बच्चों को केला वितरण किया व कहा कि मीनू के हिसाब से पोषाहार वितरण किया जाए। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने इंग्लिश मीडियम स्कूल शिवरामपुर प्रथम सोनारन का पुरवा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्ष संख्या एक व दो के मॉडल क्लास भी देखें, स्कूल में उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने कक्ष संख्या 3 में बच्चों को पढ़ा कर देखें व सब्जेक्ट के बारे में उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने कक्षा अध्यापक से पूछा कि कोर्स कंप्लीट हुए हैं कि नहीं, परीक्षा कब होगी के बारे में जानकारी की। प्रभारी मंत्री ने गणित के सवाल बच्चों से हल कराएं। उन्होंने स्कूल में लाइब्रेरी देखें और कहे कि इसमें एक्टिविटी कराते रहें। उन्होंने कक्षा अध्यापक लोकेश कुमार अग्रवाल, सर्वेश कुमार व बेसिक शिक्षा अधिकारी की सराहना की। प्रभारी मंत्री ने जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय सीतापुर चित्रकूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री को स्थापना से लेकर अब तक के संचालन के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से दिव्यांग विश्वविद्यालय के बारे में बताया गया। निरीक्षण के दौरान कुलपति दिव्यांग विश्वविद्यालय प्रोफेसर योगेश चंद्र दुबे, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण बांदा राज बहादुर सिंह, जिला दिव्यांग अधिकारी प्रतिभा पाल, भाजपा जिला महामंत्री आलोक पांडेय, रवि त्रिपाठी, रामेंद्र गौतम, हरिओम करवरिया, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

जनपद चित्रकूट