नमामि गंगे योजना को ठिकाने लगाने में जुटे जिम्मेदार,ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

 

 

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। जिला के कर्वी विकासखंड के ग्राम पंचायत नमामि गंगे योजना (घर घर नल योजना) को ठिकाने लगाने में जिम्मेदारों के द्वारा किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। ग्राम पंचायतों में नमामि गंगे योजना के लिए पानी टंकी निर्माण कार्य के लिए जो सामग्री आ रही है सुपरवाइजर के द्वारा सामग्री को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है। सारा मामला पहरा ग्राम पंचायत का है। जहां ग्रामीण ने जिला अधिकारी से शिकायत की है कि ठेकेदार व सुपरवाइजर के द्वारा पानी टंकी निर्माण के लिए आई सामग्री को औने पौने दामो में बेचने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुपरवाइजर के द्वारा सामग्री को भरतकूप कस्बा में सीमेंट सरिया दुकान संचालकों को आसानी से पहुंचाया जा रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा घर घर पानी पहुंचाने का जो सपना देखा गया था उसे अब धरातल पर पूरा किया जा रहा है लेकिन कुछ भ्रष्टाचारियों की नजर अब नमामि गंगे योजना पर पड़ गई है और वहां की सामग्री आप चोरी कर दुकान संचालकों के पास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन किसी तरह की अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है ना जिम्मेदारों ने अभी तक जांच की है जिससे नमामि गंगे योजना को ठिकाने लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई हो सके वही अब देखने वाली बात यह होगी कि कब तक नमामि गंगे योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य के लिए ग्राम पंचायतों में पहुंच रही सामग्री को सुपरवाइजर चोरी कर ठिकाने लगाने का काम करते रहेंगे या फिर दोषियों पर कार्रवाई होगी।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

जनपद चित्रकूट