शहर के डॉ.रजत आदित्य दीक्षित बने यूपी रग्बी संघ के अध्यक्ष

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश रग्बी एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को हुआ। लखनऊ में अमेरिकन फुटबाल रग्बी एसोसिएशन के चुनाव में प्रदेश के विभिन्न खेल संघो के प्रतिनिधियो ने हिस्सा लिया। इसमें कानपुर के डॉ.रजत आदित्य दीक्षित को उत्तर प्रदेश रग्बी एसोसिएशन का सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया.प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया। ये जानकारी संघ के मीडिया सचिव दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि साथ ही पंकज शर्मा को वोटो के आधार पर महासचिव के पद पर चुना गया। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी भी घोषित की गयी। सचिव ने बताया कि रजत आदित्य दीक्षित जो कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं और पूर्व में भी विभिन्न खेल संगठनों के साथ-साथ अमेरिकन फुटबॉल रग्बी संघ में भी अधिकारी के रूप में एक विशेष गति प्राप्त की है। जिसके आधार पर सभी लोगों ने निर्विरोध अध्यक्ष पद हेतु चुनाव में ओलंपिक संघ के पदाधिकारी एवं अमेरिकन फुटबॉल रग्बी संघ के पदाधिकारीयो ने डा.रजत आदित्य दीक्षित को चुनकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस मौके पर डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने कहा कि वह रग्बी एसोसिएशन के उत्थान एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए भरसक प्रयास करेंगे।

संवाददाता आकाश चौधरी