उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में वांछित,वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष भरतकूप सुबेदार बिन्द के मार्गदर्शन में उ0नि0 इमरान खान तथा उनकी टीम द्वारा मु0सं0 133/2019 धारा 279,337,338,304 भादवि0 के वारंटी अभियुक्त रामकृपाल पुत्र चुनबाद निवासी रौली कल्याणपुर थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट तथा मुकदमा संख्या 769/2019 धारा 452,354,504,506 भादवि0 के वारंटी अभियुक्त छोटेलाल पुत्र चुनबाद निवासी गडरियन पुरवा मजरा रौली कल्याणपुर थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के दौरान
आरक्षी अजीजुद्दीन,सतीश कुमार मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.