राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि न्यूज़
टाण्डा-कलवारी पुल से सरयू नदी में छलांग लगाने से हुई 19 वर्षीय युवती की मौत। आपको बताते चलें थाना क्षेत्र के चकदहा निवासी शंकर की 19 वर्षीय बेटी सुमन ने बुधवार को दोपहर में 1:00 बजे अज्ञात कारणों से नदी में छलांग लगा दिया ।इससे पहले युवती ने अपने पिता को दूसरे के फोन से फोन कर बात किया और अपने लोकेशन को भी बताया ।लड़की ने कहा हमें ढूंढना मत ,युवती सरयू नदी माझाखुर्द घाट कलवारी बस्ती पर पहुंची और दूसरे से मोबाइल मांग कर पिता को फोन किया उसके बाद पर्स और चप्पल छोड़कर युवती सरयू नदी के पुल से नदी में छलांग लगा दी ।आस-पास मौजूद लोग जब दौड़ कर उसे बचाने का प्रयास करते हैं तो देखते देखते वह नदी में समा गई। सूचना मिलने पर पहुंचे कलवारी थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव चौकी इंचार्ज पवन मौर्या वहां पहुंचे ।स्थानीय नागरिकों की मदद से युवती का खोज जारी होने से शव बरामद ना हुआ तथा स्थानीय गोताखोरों को समाचार लिखे जाने तक लाश का कोई सुराग नहीं मिला। आज NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) एनडीआरफ टीम द्वारा भी युवती को खोजा जा रहा है।
You must be logged in to post a comment.