उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। नेहरू युवा केंद्र जिला इकाई द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत की जी- 20 की मेजबानी के क्रम में पड़ोस युवा संसद का आयोजन गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज के परिसर में किया गया। इसमें विभिन्न विकास खंडों के युवा मंडल सदस्यों, स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय ने कार्यक्रम विषय से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पड़ोस युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जी-20 के विषयों के लिए अपने विचारो को व्यक्त करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि भारत जी- 20 की अध्यक्षता कर रहा है यह प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय है इस मौके पर युवाओं को अपनी ऊर्जा का प्रदर्शन राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में किया जाना चाहिए। इससे विश्व में एक अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने युवाओं को देश के विकास में ईमानदारी से सहभाग करने के लिए कहा।
मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने 3 माह चलने वाले जल संचयन अभियान – कैच द रेन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा में युवाओं को जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर जल संचयन, स्वच्छता जैसे अभियानों में सक्रियता से जुड़कर युवा ऊर्जा को अच्छी दिशा में मोड़कर समाज की विसंगतियों से लड़ा जा सके। संचालन डा वंश गोपाल ने किया।
इस मौके पर प्राचार्य वीके चैधरी, डा राजेश पाल, डा सीमा, चेतन तिवारी, भानूजा मिश्रा, दामिनी मिश्रा, विशालाक्षी, आकांक्षा मिश्रा, शुभम कुमार, शंकर यादव, विकास द्विवेदी, कुलदीप, अमन, राजकरन, अनुपम आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
जनपद चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.