*पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी*
राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकर नगर
जनपद अंबेडकरनगर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम भारत वर्मा को मिली जान से मार डालने की धमकी राम भारत वर्मा निवासी ओदरा द्वारा बताया गया गांव के ही देवमणि कनौजिया द्वारा योजनाबद्ध तरीके से विगत दिनों राम भारत वर्मा को पुरानी रंजिश को लेकर जान से मार डालने की धमकी दी गई जिस के संबंध में राम भारत वर्मा द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को प्रार्थना पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है राम भारत वर्मा ने बताया कि देवमणि कनौजिया द्वारा राम भरत वर्मा को कई बार राह जनी कर जान से मार डालने की धमकियां दी जाती चली आ रही है जिस के संबंध में राम भारत वर्मा द्वारा स्थानीय थाने से न्याय मांगे जाने पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई राम भारत वर्मा द्वारा स्थानीय पुलिस को विपक्ष के प्रभाव में होने का आरोप लगाते हुए विपक्षी के विरुद्ध कठोरात्मक कार्यवाही करने तथा खुद को न्याय दिलाने की मांग की।
रिपोर्ट- विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.