चित्रगुप्त धर्मशाला कार्यकारिणी सदस्यों ने किया शपथग्रहण

दैनिक कर्म भूमि।कानपुर।रामबाग स्थित चित्रगुप्त धर्मशाला सभा कार्यालय में कार्यकारिणी सदस्यों का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ।सभा के पदाधिकारी ने अपना-अपना पद ग्रहण करते हुए संस्था के प्रति निष्ठा रखने का उत्तरदायित स्वीकार किया।संस्था के अध्यक्ष प्रतीव निगम द्वारा बताया गया कि रामबाग स्थित चित्रगुप्त धर्मशाला विगत कई वर्षों से समाज के हर वर्ग के लिये नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध रहता है।उर्मिला निगम द्वारा संस्था के अध्यक्ष को संस्था के लिए बर्तनों का सेट भेंट किया। संस्था के मेहन्द्र निगम एवं पंकज निगम द्वारा धर्मशाला के जीर्णोदार हेतु शुद्रण योजना बनाकर दो वर्ष में कार्यकारिणी द्वारा कराये जाने के लिए निर्देशित किया। वशिष्ठ अतिथि धर्मेन्द्र श्रीवास्तव सीए व मयंक श्रीवास्तव द्वारा संस्था को सहयोग करने आश्वस्त किया।इस मौके पर प्रकाश श्रीवास्तव ए.के.अजवल,संजय निगम, संजीव श्रीवास्तव,आशीष निगम,गौतम निगम,दीपक निगम,मयंक,शरद निगम राकेश खरे,अनिल निगम,मयंक श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, कुलदीप निगम, नयन निगम,अनुमन निगम,अशुतोष निगम,सरवन निगम,नीरज निगम,प्रवीण श्रीवास्तव, बृजेश निगम आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता। आकाश चौधरी