*टाण्डा शहर में बढ़ा चोरों का आंतक बैंक से रुपए निकाल कर जा रहे व्यक्ति के ढाई लाख किया पार*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर।

अम्बेडकरनगर। टाण्डा में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि बैंक से व्यक्ति के द्वारा ढाई लाख रुपया निकालकर जैसे ही घर के लिए निकला चोरों ने रुपए उड़ा दिए घर पहुंचने पर पता चला कि डिग्गी से रुपया गायब है।
आपको बता दें कि अर्सलान पुत्र ग्यास अहमद निवासी सकरावल पश्चिम ने टांडा कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि मैं अपनी माता को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा टांडा जनपद अंबेडकर नगर से ढाई लाख रुपए खाता से निकाल के अपने घर के लिए निकला, गली में काफी जाम तथा भयानक भीड़ भाड़ था उसी दौरान डिग्गी के बैग में रखा रुपया अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी तब हुई जब मैं घर पहुंचा ।
और बताया कि गाड़ी के डिग्गी में रखा बैग से रुपयों के साथ साथ थैला बैंक का पासबुक चेक बुक आधार कार्ड सब गायब हो गया। उक्त घटित घटना से मै और मेरी माता भौंचक्का हो गए ।
अज्ञात चोर के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्यवाही किया जाना न्याय संगत एवं आवश्यक है।

 

 

रिपोर्ट -अरविंद कुमार राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि टाण्डा अम्बेडकर नगर