*अशोक कुमार स्मारक पी जी कालेज में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी*

*अशोक कुमार स्मारक पी जी कालेज में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब अम्बेडकर नगर के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अशोक कुमार स्मारक पी जी कालेज अकबर पुर में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला अधिकारी अविनाश सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, जिला सूचना अधिकारी सन्तोष द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह, व अशोक कुमार स्मारक पी जी कालेज के उपप्रबन्धक अभिनव वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला समन्वयक निरंजन लाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 टीम का चयन मण्डल स्तरीय आयोजन के लिए किया गया है। प्रथम स्थान अम्बिका सिंह व प्रतिष्ठा पूरन पुर इण्टर कॉलेज चितबहाल इण्टर कालेज पूरनपुर द्वितीय स्थान अविनाश वा उत्कर्ष जय बजरंग इंटर कॉलेज तृतीय स्थान आशुतोष और सौरभ आदर्श जनता इंटर कॉलेज टाण्डा का रहा जिन्हें क्रमशः तीन हजार, दो हजार व एक हजार उनके खातों में बैंक के माध्यम से दिए जाएंगे।साथ में इन्हें प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो दिया गया। इंजीनियरिंग समूह से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबर पुर से आनंद कुमार मिश्रा व अनुज कुमार की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। डॉक्टर विद्यासागर मौर्य,डॉक्टर आर सी पाण्डेय , लोकेश कुमार यादव व डॉक्टर विजय प्रकाश वर्मा निर्णायक मंडल के रूप में रहे। कार्यक्रम का संचालन यूथ आइकन प्रवीण कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में 25 विद्यालयों के 160 बच्चों ने अपने विद्यालय के शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कहा कि विज्ञान का युग है,विज्ञान से विकास संभव है।मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन ने कहा अपने इन विज्ञान मॉडलों की सहायता से आप पूरे विश्व में अपना नाम बना सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने बोर्ड परीक्षा के दौरान भी बच्चों के प्रतिभागता के लिए सभी शिक्षकों प्रधानाचार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि कहा कि इस तरह से यदि आप विज्ञान मॉडलों से नया कुछ करके देखते हैं तो 2045 से पहले ही भारत विश्व गुरु बन जाएगा। कार्यक्रम में विवेक जायसवाल,सुशील कुमार मौर्य, तारा वर्मा, विभा सिंह, सत्यवती, अखिलेश कुमार सिंह,रबूशा कुलसुम, नीरज यादव, अभिषेक तिवारी, इन्द्रजीत यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर