मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति एवं रुरल इंडियन डबलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक मथुरा के सहयोग से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का

आयोजन बल्देव में 1 मार्च को सुबह 10 बजे से अग्रवाल धर्मशाला रीढा मार्ग बल्देव मथुरा में किया जा रहा है । रक्तदान शिविर का संयोजक डिंपल गोयल को बनाया गया, रक्तदान शिविर का संयोजक डिम्पल गोयल ने बताया की इस रक्तदान शिविर में कोई भी रक्तदान करेंगा उस रक्तदाता को सुरक्षा के लिए हेलमेट दिया जायेगा। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक रक्तदान करने की लोगो से अपील की है | 1.फोटो परिचय: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक विनोद दीक्षित 2 फोटो परिचय, डिंपल गोयल
रिपोर्ट बिनोद दीक्षित
You must be logged in to post a comment.