– कब्जे से तीन किलो 150 ग्राम अवैध हरा व सूखा गांजा बरामद
उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष भरतकूप सूबेदार बिंद के नेतृत्व में थाना भरतकूप वरिo उo निo यदुवीर व पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजेश कुमार यादव पुत्र विजयपाल निवासी बरगदहा पुरवा मजरा दहिनी थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को 01किलो 550 ग्राम हरा गांजा व 01 किलो 600 ग्राम सूखा गांजा नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया । अवैध गांजा बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भरतकूप में धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।गिरफ्तारी के दौरान,आरक्षी वसीम खां अंकित राजपूत,सतीश कुमार,मोहम्मद इरफान,शिवम मिश्रा,महिला आरक्षी सिखा उतगेरकर मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
जनपद चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.