*कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी भाजपा-जिलाअध्यक्ष*
राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
अंबेडकर नगर जनपद के तहसील जलालपुर क्षेत्र में पार्टी द्वारा वर्तमान में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। चुनावी तैयारियों की कड़ी में जलालपुर नगर के बीके मैरिज हाल में नगर निकाय चुनाव के संदर्भ एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्य अतिथि त्रयंबक तिवारी तथा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुभाष राय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद , पंकज वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ योगेश उपाध्याय। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। क्षेत्रीय महामंत्री ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करते उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और बताया कि जल्द ही यह इसी प्रकार के कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे । कार्यशाला में अभियान के उद्देश्यों को विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मेहनत और समर्पण भाव से कार्य करते हुए भाजपा को शिखर पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। पूर्व विधायक सुभाष राय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विजय मंत्र दिया तथा कहा कि जब बूथ मजबूत होगा तभी चुनाव में जीत सुनिश्चित होगी इसलिए आगामी लोकसभा और नगर पालिका के चुनाव में नवगठित कमेटियां बूथ को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सोशल मीडिया जिला संयोजक शाश्वत मिश्र के द्वारा सरल एप तथा वेब लिंक्स के उपयोग की भी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। लोकसभा मीडिया सह संयोजक विकाश निषाद ने बताया कि कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को बूथ, शक्तिकेन्द्र, पन्ना प्रमुख, व्हाट्सएप ग्रुप, मन की बात आदि कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई । इस मौके पर अहसन रजा मीसम, नगर निकाय संयोजक सुरेंद्र सोनी ,मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राजाराम मौर्य, अनिल वर्मा, रणजय सिंह रवि, अनिल वर्मा, डॉक्टर शिवपूजन वर्मा, बृजेश तिवारी, कृष्ण गोपाल गुप्ता,सुरेश गुप्त, केशव श्रीवास्तव, देवेश मिश्र, गोलू जायसवाल, अजीत निषाद ,अमित मद्धेशिया, रोशन सोनकर सतनाम सिंह, डॉ प्रताप चौहान, अनुज सोनकर, विपिन पांडे, अली मेहंदी,बबलू त्रिपाठी, विक्की गौतम, प्रेमचन्द आदि मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.