*तीन दिवसीय विज्ञान मेला का शुभारंभ 11 मार्च को*

*तीन दिवसीय विज्ञान मेला का शुभारंभ 11 मार्च को*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से गोपी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान बस्ती के द्वारा आदर्श जनता इण्टर कालेज टाण्डा में 11 से 13 मार्च को जनपद स्तरीय विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित किया जा रहा है । इस सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बेडकर नगर ने जनपद के सभी विद्यालयों को विज्ञान मेला में बच्चों की प्रतिभागिता के लिए निर्देश जारी किया है। विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी में विज्ञान माडल, नुक्कड़ नाटक, क्विज़, तत्काल भाषण,पोस्टर, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार, प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने साझा किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों के लिए सेमिनार, स्वास्थ्य परीक्षण व अन्य वैज्ञानिक गतिविधियां भी शामिल हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामतीर्थ विश्वकर्मा,अनीता मौर्या सहित समस्त स्टाफ, अध्यक्ष आशुतोष कुमार, विज्ञान क्लब के समन्वयक निरंजन लाल, नीरज यादव, रविप्रकाश चौधरी, रमेश वर्मा, रबूशा कुलसुम आदि शिक्षकों ने विज्ञान मेला की तैयारी शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर