*विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी में उमंग तिवारी, जैनुल्आब्दीन देवांश त्रिपाठी रहे विजेता*

*विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी में उमंग तिवारी, जैनुल्आब्दीन देवांश त्रिपाठी रहे विजेता*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

टांडा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सहयोग से आशुतोष कुमार अध्यक्ष गोपी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के निर्देशन में आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा व आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा के प्रधानाचार्य रामतीर्थ विश्वकर्मा, विवेक चंद्रा के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला समन्वयक निरंजन लाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों के 200 बच्चों ने विज्ञान माडल, क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । विज्ञान माडल में प्रथम स्थान उमंग तिवारी बी आर वी इण्टर कालेज का स्मार्ट हेलमेट द्वितीय स्थान जैनुल आब्दिन कौमी इण्टर कालेज का कैपिटल पनिश्मेण्ट तृतीय स्थान देवेंद्र त्रिपाठी आदर्श जनता इण्टर कॉलेज का स्मार्टहाऊस का रहा जिन्हें प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक निरंजन लाल ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विज्ञान का युग है,विज्ञान से विकास संभव है। निर्णायक मण्डल में रघुनन्दन मण्डल, डा देवेंद्र प्रताप मिश्र,मनोज विश्वकर्मा द्वारा किया गया। क्विज प्रतियोगिता में आदर्श जनता बालिका इण्टर कालेज व प्राथमिक विद्यालय नरियांव का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। प्रधानाचार्य रामतीर्थ विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सुशील कुमार मौर्य,शशि भूषण दुबे,सत्यम सिंह मानस दिवेदी शिवदीप, रबूशा कुलसुम, पवन चौरासिया, राम कुमार वर्मा, तनवीरुल मक्की, श्री प्रकाश वर्मा, चन्द्र भान वर्मा, वर्षा गुप्ता ,शफिका, गुरुदेव सुरेंद्र तिवारीआदि का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर