बार और बेंच का गतिरोध खत्म, शुक्रवार से न्यायिक कार्य शुरू

 

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर( केराकत)। गुरुवार को दिन में 11:00 बजे केराकत तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की एक बैठक की गई।जिसमें लगभग बार और बेंच के बीच ढाई महीने से चल रहे गतिरोध को खत्म कर शुक्रवार को न्याय कार्य शुरू हो जाएगा का निर्णय लिया गया गौरतलब है कि लगभग ढाई महीने से अधिवक्ताओं द्वारा कुछ मांगों को लेकर हड़ताल जारी थी इस पर उच्च अधिकारियों ने केराकत तहसील बार के मांगों को समर्थन करते हुए अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य पर वापस आने का अनुरोध किया था। इसी के क्रम में बार और बेंच की सहमति बनने के बाद शुक्रवार से उप जिलाधिकारी केराकत न्यायालय का कार्य शुरू हो जाएगा यह बातें केराकत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव ने कही।इस संदर्भ में महामंत्री उदयराज कनौजिया ने कहा कि इस हड़ताल से केवल वादकारियों के हित की क्षति हो रही थी जिससे न्याय प्रक्रिया में देरी हो रही थी और वादकारियों के हित के संबंध में अधिवक्ताओं द्वारा की गई मांगों को पूरा करने के उच्च अधिकारियों द्वारा समर्थन में अधिवक्ताओं ने हड़ताल खत्म कर शुक्रवार से काम पर लौटने का निर्णय लिया।इस संदर्भ में जब उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बार और बेंच वादकारियों के हित की न्याय की एक कड़ी है इस पर दोनों लोगों को खरा उतरना पड़ेगा और वादकारियों के हित को ध्यान में रखते हुए बार और बेंच मिलकर आगे कार्य करते रहेंगे और उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा ने यह भी कहा कि वादकारियों के न्याय के हित की रक्षा करना बार और बेंच का भी दायित्व बनता है इसलिए जो भी पीड़ित व्यक्ति दूर-दूर से तहसील मुख्यालय पर आता है उनको समय से न्याय मिले और केराकत तहसील के विद्वान अधिवक्ताओ का भी इसका सहयोग मिलता रहे।इस बैठक में केराकत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुँवर बहादुर यादव,महामंत्री उदयराज कनौजिया,उपाध्यक्ष अखिलेश पांडे,पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष नमःनाथ शर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता मांधाता सिंह, वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश शुक्ला, विक्रांत सिंह,अनिल सोनकर गांगुली के साथ-साथ दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।