राम, रहीम और रविदास के विचारों पर चलते हैं विमल प्रताप सिंह-

 

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर (मुंगरा बादशाहपुर)। सिराजे ए हिंद जौनपुर जनपद के गांव सराय डिंगुर( कोट )मुंगराबादशाहपुर के निवासी एवं परमहंस गोपाल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल‌ प्रताप सिंह एक ऐसे विराट व्यक्तित्व के संवाहक हैं, जो एक साथ राम,रहीम और रविदास की विचारधारा को जीते हैं। आज के ध्रुवीकरण के दौर में आपका चरित्र व व्यक्तित्व अनुकरणीय है। एक संक्षिप्त साक्षात्कार में हमने जो जाना-समझा,इस आधार पर कह सकते हैं कि मौजूदा दौर में आप जैसे लोग ही टूटते- दरकते समाज को बचा सकते हैं।