उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) खण्डेहा, चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने क्षेत्राधिकारी मऊ राज कमल के साथ शनिवार को नवनिर्मित चौकी खण्डेहा का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया कि चौकी पर किस प्रकार के उपकरणों एवं सामान कि आवश्यकता है। जिसके सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक मऊ एवं ग्राम प्रधान खण्डेहा से वार्ता की कि इन सुविधाओं को जल्द उपलब्ध कराकर अतिशीघ्र चौकी का क्रियान्वयन कराया जा सके।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मऊ राजेश कुमार द्विवेदी, पीआरओ प्रदीप कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.