जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

 

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट ब्यूरो। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला की उपस्थिति में शनिवार को तहसील सभागार मऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी मऊ से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि भूमि सम्बन्धित विवाद मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। चदई मजरा तिलौली मऊ निवासी दिव्यांग लखपत प्रसाद के आवास काटने की शिकायत के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी मऊ को निर्देशित किया कि सचिव घनश्याम शुक्ला की लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि दें। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निस्तारण पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। शासन से निस्तारण के सम्बन्ध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से वार्ता भी की जाती है। जिस समस्या का निस्तारण कराया जाए, उस निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराएं। इसी क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊ राजकमल, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुभाष चंद्र, तहसीलदार मऊ राजेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक दिलीप कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी आर पी शुक्ला, खंड विकास अधिकारी रामनगर सुनील सिंह, खंड विकास अधिकारी मऊ श्रवण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।