मुख्यमंत्री ने 22 जून तक बिजली कटौती नहीं करने का आदेश दिया : दैनिक कर्मभूमि 

उत्तरप्रदेश/दैनिक कर्मभूमि/लखनऊ: चिलचिलाती गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ गयी है, गर्मी से निजात पाने के लिए पंखा, एसी, कूलर का प्रयोग अधिकता से किया जा रहा है। चिलचिलाती गर्मी में बिजली कटौती से जनता बेहाल हो रही है। तमाम शिकायतों व जनता की परेशानी को देखते हुए बिजली सप्लाई पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 22 जून तक कोई बिजली कटौती नहीं होगी, सुधार के नाम पर किसी प्रकार की बिजली नहीं कटेगी, ट्रांसफार्मर ख़राबी को तत्काल ठीक करें, समस्या ठीक ना होने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

अब देखते हैं बिजली विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश का कितना पालन करते हैं।

 

रिपोर्ट: प्रदेश हेड राजेन्द्र पाण्डेय लखनऊ