*प्रभारी मंत्री ने किया विभिन्न परियोजनाओं का अवलोकन*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

 

अंबेडकर नगर ÷ जिला प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने जनपद दौरे में सोमवार को सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि संगठन की शक्ति के आगे सभी लोग समर्पण कर देते हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं की सुझाओं और समस्याओं पर कहा कि समस्या को उचित फोरम पर रखने से ही समुचित समाधान सम्भव है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने सबसे अधिक विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की कार्यशैली पर मंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि विद्युत वितरण की व्यवस्था जनपद में चरमरा गई है।जिम्मेदार समस्या का समाधान करने में हीला हवाली करते हैं। भयंकर गर्मी में जले ट्रांसफार्मरो को समय से बदला नहीं जाता है।जिससे जनता को काफी परेशानी होती है।जलालपुर कोतवाली के एक उप निरीक्षक के भ्रष्ट्राचार की भी शिकायत भाजपा नेता ने किया। जिस पर प्रभारी मंत्री ने संज्ञान लेकर कार्यवाही का भरोसा दिया है।काफी गहमा गहमी के बीच संपन्न बैठक में भाजपा नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर उठाए गए मुद्दों के समाधान की बात कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव से कार्य करने से सभी बाधाओं को आसानी से पार किया जा सकता है।कहा कि भाजपा से अधिक समर्पित और संयमी कार्यकर्ता किसी अन्य दल के पास नहीं हैं।उनके सम्मान के लिए वह सदैव खड़े रहते हैं।

बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम अनीता कमल सुभाष राय,विधान सभा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रफत एजाज,सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,सुनील पासवान,अरविंद सिंह डिंपू आदि शामिल रहे।

 

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर