राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) उत्तर प्रदेश।कानपुर।भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गहमरी ने चल रहे श्रावण पवित्र महीने में की खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ आनंदेश्वर मंदिर और घाटमपुर स्थित माँ कुष्मांडा देवी मंदिर मे पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगकर मत्था टेक कर प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली का वातावरण बना रहे की कामना की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समरसता को महत्व देते हुए कहा कि इसका अर्थ है सभी को अपने समान समझना। सृष्टि में सभी मनुष्य एक ही ईश्वर की संतान हैं उनमें एक ही चैतन्य विद्यमान है। इस बात को हृदय से स्वीकार करना चाहिए।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भोजपुरी समाज हमेशा से धार्मिक अनुष्ठान को प्राथमिकता देते चला आ रहा है, जिसमें हर व्यक्ति विशेष वर्ग एवं समाज,परिवार तथा जरुरतमंदों की सेवा के लिए भोजपुरी समाज हमेशा तत्पर रहा है।
संवाददाता।आकाश चौधरी
You must be logged in to post a comment.