समाजसेवी शैलेंद्र अग्निहोत्री आखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक हुई संपन्न

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) उत्तर प्रदेश । रायबरेली दिन मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होटल आशीर्वाद में हुई आहूत जिसमें सर्वसम्मति से रेनू सिंह को महिला जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी नामित किया गया तो वहीं राजेश सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया!रेनू सिंह व राजेश सिंह कई वर्षों से क्षत्रिय समाज की एकजुटता के लिए कार्य कर रहे थे!वहीं मनोनयन पर रेनू सिंह व राजेश सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया!साथ ही साथ कहा कि संगठन की सुदृढ़ता व उसके विस्तार हेतु अपनी पूरी क्षमता से योगदान करेंगे!मनोनयन पर गंगा बक्श सिंह चौहान (पूर्व विधायक),रमेश सिंह राष्ट्रीय महासचिव सहित जनपद के गणमान्य लोगों में समाजसेवी शैलेंद्र अग्निहोत्री (पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख,सरेनी),राजेश श्रीवास्तव,बब्बी शुक्ला,पिंटू त्रिवेदी,राजकुमार साहू,विमलेश,नीतू प्रजापति आदि ने मौजूद रहते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है!साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।।

संवाददाता ।अनुज अग्निहोत्री