किसानों के कर्ज माफी के नाम पर भाजपा ने किया धोखा – खंगार 

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) उत्तर प्रदेश ।चित्रकूट। प्रदेश का खंगार समाज समाजवादी विचारधारा और अखिलेश यादव के साथ मजबूती से खड़ा है। आज भाजपा छोड़कर खंगार समाज के कई व्यक्तियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें सुजीत सिंह खंगार, सुंदर लाल खंगार, सुरेश सिंह खंगार, छोटेलाल खंगार, रामप्रताप खंगार, छोटू सिंह खंगार, संतोष सिंह खंगार, संतोष सिंह खंगार, शारदा प्रसाद खंगार, रामकुमार खंगार शामिल हुए।

यह बात समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रम, झूठ और समाज में नफरत फैलाने की राजनीति करती हैं। आज 10 साल का शासन पीएम मोदी का समाप्त होने को है, लेकिन देश की उपलब्धि के नाम पर 0 है। देश का किसान, नौजवान, महिलाएं, पिछड़े, दलित सब लोग प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के दोहरे चरित्र को समझ चुकी है और आने वाले लोकसभा 2024 में भाजपा का सफाया करने जा रही है। पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा के शासन में किसान, नौजवान, मजदूर सबसे ज्यादा परेशान हुआ है। किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया गया। भाजपा सरकार लगातार किसानों को बेसहारा बनाने की साजिश कर रही है। जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्ष की कोख से जन्मी पार्टी है। किसी कार्यकर्ता के साथ अन्याय और अप्रिय घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ता मजबूती से समाजवादी पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, सुभाष पटेल, सूरज पटेल, मानसिंह पटेल, भोलानाथ खंगार, सीताराम कश्यप, नंदकिशोर यादव, जगदीश यादव ने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महासचिव सत्यनारायण पटेल ने किया।