राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) उत्तर प्रदेश। चित्रकूट। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत अनुसूचित जाति सम्पर्क अभियान के तहत गुरूवार को दूसरे दिन तराव, रैपुरवामाफी, डफाई का पुरवा, सुरसेन, औदहा, लक्ष्मणपुरी, कबरा पुरवा, बांधी में अनुसूचित जाति बस्ती में सम्पर्क अभियान चलाया गया।
जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सेवा और समर्पण की पार्टी है। भाजपा का उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्त करना नही है, इसका उद्देश्य राष्ट्र को परम वैभव तक पहुचाने का है। इसके लिये भाजपा के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि दलित बस्तियों में सम्पर्क कर केन्द्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा दलितों के लिए चलायी जा रही लोककल्याण योजनाओं को बताने का काम कर रहे है। सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य के अनुरूप प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर वर्ग का सरोकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग के लोगों का विश्वास भाजपा और पीएम मोदी पर बढा है। पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि जहा पूर्ववर्ती सरकारों में जाति विशेष के लोगों को ही योजनाओं का लाभ मिलता था, किन्तु भाजपा की सरकार में बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा की पार्टी द्वारा समरता के कार्यक्रमों का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी जाति वर्ग के लोगों में समानता लाना है।
इस मौके पर मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविन्द मिश्रा, रामनगर गंगाधर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शिवरामपुर श्रवण पटेल, प्रदीप सिंह, रवि गुप्ता, रामकरण वर्मा, वासुदेव वर्मा, पवन बद्री, रमाकांत पांडेय, मनोज उपाध्याय, श्रवण त्रिपाठी, शिवाकान्त पांडेय, शक्ति सिंह, बृजलाल सविता, राकेश त्रिपाठी, मेवालाल वर्मा, शकुन्तला देवी आदि मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.