*समझौता के विपरीत थानाध्यक्ष की दबंगई से सार्वजनिक निर्माण कराने से जनता में आक्रोश*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

 

 

यदि कार्यवाही नही हुई तो थानाध्यक्ष के खिलाफ होगा बड़ा प्रदर्शन :- कपिल देव वर्मा

 

टाण्डा विधानसभा क्षेत्र के बसखारी थाना के ग्राम सभा बढियानी कला में एक घर के लिए थानाध्यक्ष व्यक्तिगत बनवा रहे नाली।थानाध्यक्ष बसखारी द्वारा खड़े होकर स्वयं रात आठ बजे तक जबरदस्ती कराया गया एक पक्षीय कार्य। ग्रामीणों को गाली गलौज धमकी दे रहे हैं।जो कि पूरे गांव के 99% लोग पूर्व के समझौते के आधार पर एक तरफ है।

थानाध्यक्ष द्वारा गुंडई के बल पर देर रात तक कार्य करवाये है। जिससे क्षेत्र में काफी आक्रोश है।

स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है।निर्माण स्थल पर मौजूद थानाध्यक्ष की वायरल हुई वीडियो,एक व्यक्ति को दिलाना चाह रहें व्यक्तिगत लाभ।

भाजपा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा टाण्डा के कपिल देव वर्मा ने कड़ा विरोध जताया है उन्होंने ऐसे थानाध्यक्ष को गलत ठहराते हुए कहा है कि उनको अब थाने में रहने का कोई औचित्य नहीं है।

उपरोक्त घटना भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी के संज्ञान में आया तो रुक सका निर्माण कार्य

थानाध्यक्ष के खिलाफ कभी भी बड़ा प्रदर्शन हो सकता है।